गैस माफियाओं, समोसा और मिठाई की दुकानों पर छापा, 8 घरेलू सिलेंडर जब्त

May 11, 2026 - 20:37
0 12
गैस माफियाओं, समोसा और मिठाई की दुकानों पर छापा, 8 घरेलू सिलेंडर जब्त

गैस माफियाओं, समोसा और मिठाई की दुकानों पर छापा, 8 घरेलू सिलेंडर जब्त

फर्रुखाबाद / घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें घरेलू गैस के अवैध उपयोग का खुलासा हुआ। जांच के दौरान टीम सबसे पहले गोहाई स्ट्रीट स्थित श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता की समोसा दुकान पहुंची। यहां दुकान के भीतर घरेलू गैस सिलेंडरों पर समोसे तैयार किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से 3 घरेलू और 2 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

अधिकारियों ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद टीम ने बढ़पुर स्थित मे० श्री अनोखे लाल मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि दुकान पर मिठाई बनाने के लिए 5 घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, दुकानदार व्यावसायिक सिलेंडर की जगह सस्ते घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर नियमों की अनदेखी कर रहे थे और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस मामले में भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना कादरीगेट में एफआईआर दर्ज कराई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फर्रुखाबाद में प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध गैस उपयोग करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User