ए.पी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

May 09, 2026 - 20:00
0 4
ए.पी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

ए.पी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के प्रतिष्ठित ए.पी. पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार मौजूद रहीं। वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में सुनीता सचान और सरस्वती वर्मा ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं को समर्पित एकल नृत्य, नाट्य मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे।

बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डॉ. शरद गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को पारिवारिक संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रहकर अपने माता-पिता के सानिध्य में बचपन जीना चाहिए, तभी बेहतर समाज का निर्माण संभव है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीता गंगवार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं और बच्चों को अपने माता-पिता के सम्मान की सीख देते हैं। सम्मानित अतिथि सुनीता सचान ने मातृ दिवस पर अपनी मां के साथ भारत माता के प्रति भी सम्मान व्यक्त करने की बात कही, जबकि सरस्वती वर्मा ने बच्चों से कहा कि मां का स्थान दुनिया में सबसे ऊंचा होता है और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे मां की आंखों में आंसू आएं। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन के लिए नहीं होते, बल्कि बच्चों को पारिवारिक मूल्यों और मां के महत्व से परिचित कराने का माध्यम भी बनते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और माताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अंशुल रस्तोगी, अनीता रस्तोगी, सोनम रस्तोगी, श्वेता रस्तोगी, आकाश रस्तोगी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User