फर्रुखाबाद में बवाल: नाले में मिला युवक का शव, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव, दो दरोगा घायल

May 09, 2026 - 19:59
0 9
फर्रुखाबाद में बवाल: नाले में मिला युवक का शव, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव, दो दरोगा घायल

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में बवाल: नाले में मिला युवक का शव, गुस्साए ग्रामीणों ने किया पथराव, दो दरोगा घायल

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शव को शराब ठेके के सामने रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और ठेका बंद कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान बृजेश राजपूत (25) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बृजेश शराब का आदी था। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत के पीछे संदिग्ध परिस्थितियां हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात तेजी से बिगड़ गए।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान राजेपुर थाना क्षेत्र में तैनात दो दरोगा नागेंद्र सिंह और कपिल कुशवाहा घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दरोगा नागेंद्र सिंह का गुरुवार रात ही राजेपुर थाना प्रभारी के रूप में तबादला हुआ था और उन्होंने अभी कार्यभार भी ग्रहण नहीं किया था। घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी डॉक्टर डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि नागेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट आने पर तीन टांके लगाए गए हैं, जबकि पैर में भी चोट आई है। वहीं दरोगा कपिल कुशवाहा के सिर में एक टांका लगाया गया है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और पथराव में शामिल लोग कौन थे, इसकी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User