Farrukhabad News : चौपाल पर सो रहे युवकों पर चढ़ी तेज रफ्तार पिकअप, एक की मौत, दूसराअस्पताल में

May 09, 2026 - 19:57
0 5
Farrukhabad News : चौपाल पर सो रहे युवकों पर चढ़ी तेज रफ्तार पिकअप, एक की मौत, दूसराअस्पताल में

block-350 block-350

Farrukhabad News : चौपाल पर सो रहे युवकों पर चढ़ी तेज रफ्तार पिकअप, एक की मौत, दूसराअस्पताल में

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के उलियापुर गांव में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कायमगंज की तरफ से फर्रुखाबाद जा रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बनी चौपाल में जा घुसी, जहां दो युवक गहरी नींद में सो रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में डीजे का भारी सामान लदा हुआ था। सुबह करीब चार बजे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सीधे चौपाल पर चढ़ गई। हादसे में बलीपुर भगवंत उलियापुर निवासी 30 वर्षीय रामू यादव पिकअप के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं उनके चचेरे भाई 25 वर्षीय शिवम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल शिवम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रामू यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वर्ष 2012 में उनकी शादी सोनी के साथ हुई थी। उनके दो मासूम बच्चे हैं—10 वर्षीय बेटा उत्कर्ष और 8 वर्षीय बेटी मन्नत। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User