Kasganj news बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, विधायक ने पट्टिका पहनाकर किया स्वागत

May 07, 2026 - 19:52
0 1
Kasganj news बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, विधायक ने पट्टिका  पहनाकर किया स्वागत

block-350 block-350

बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने ग्रहण कराई सदस्यता, पट्टिका पहनाकर किया स्वागत कासगंज।

 क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर गुरुवार को सैकड़ों लोग बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कमपुर निवासी बसपा सेक्टर अध्यक्ष चन्द्रसेन ने सैकड़ों समर्थकों संग अब भाजपा का दामन थाम लिया है। चन्द्रसेन ने कहा कि वो भाजपा की नीतियों को देखकर पार्टी में शामिल हुए हैं। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, आचार्य विनय प्रताप सोलंकी ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बसपा सेक्टर अध्यक्ष चन्द्रसेन, ब्रह्मपाल सिंह, सत्यप्रकाश, श्रीपाल सिंह, कैलाश, मानसिंह, वीरपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शिव सिंह, नौवतराम, कुंवर पाल, मेवाराम, भुल्लन, वीरपाल, हरपाल, प्रेमपाल, कैलाश बाबू, वीपी सिंह, मनोज कुमार, मान सिंह, अजब सिंह, सौदान सिंह, सुखबीर आदि ने बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। और बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, विनय प्रताप सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पुष्पेंद्र आरएसएस, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, दिनेश कुमार, संजय वर्मा, पुण्यप्रताप सिंह, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User