अवैध गैस रिफिलिंग से वैन में आग, बड़ा हादसा टला

May 05, 2026 - 20:56
0 5
अवैध गैस रिफिलिंग से वैन में आग, बड़ा हादसा टला

block-350 block-350

अवैध गैस रिफिलिंग से वैन में आग, बड़ा हादसा टला

कंपिल। फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के कायमगंज रोड पर देर रात अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान एक मारुति वैन अचानक आग की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक चोरी-छिपे वैन में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव हुआ और आग तेजी से फैल गई। वैन में रखे गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटने लगे और गाड़ी के टायर भी फटने से इलाके में जोरदार धमाकों की आवाज गूंज उठी।

तेज आग और धमाकों के कारण आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना गंभीर है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सौभाग्य से हादसे में किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से चल रहे अवैध गैस कारोबार पर नाराजगी जताई और प्रशासन से इसे रोकने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User