बरेली में लेखिका संघ की भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित, कवयित्री मोना प्रधान की पुस्तक का हुआ विमोचन

Apr 26, 2026 - 21:31
0 3
बरेली में लेखिका संघ की भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित, कवयित्री मोना प्रधान की पुस्तक का हुआ विमोचन

block-350 block-350

बरेली में लेखिका संघ की भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित, कवयित्री मोना प्रधान की पुस्तक का हुआ विमोचन

बरेली  (अजय किशोर) स्थानीय साहित्यिक संस्था लेखिका संघ बरेली के तत्वावधान में शनिवार को शहर के सबाना हाइट ग्रीन पार्क में एक गरिमामयी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। साहित्य से सराबोर इस गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था की संरक्षक श्रीमती निर्मला सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात कवयित्री भाग्यश्री ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके उपरांत कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समां बांध दिया। हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने अपनी ग़ज़ल पढ़ते हुए कहा कि, किसी की आँख का काजल है मेरा दुःख, मेरी उम्मीद का बादल है मेरा दुःख। वहीं, वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना ने अपनी ग़ज़ल के जरिए भावनाओं की अभिव्यक्ति करते हुए कहा, हमें शिकवा यही है बस ज़माने की बहारों से, हमारा घर सजाया क्यों मोहब्बत के मजारों से। संस्था अध्यक्ष दीप्ति पांडे नूतन ने मानवता का संदेश देते हुए अपनी पंक्तियों में कहा कि, मानवता का भार उठा, इल्जाम तुझे खुदा देगा।

इस अवसर पर अनुराग त्यागी ने राजनीति के खेल पर कटाक्ष करते हुए रचना प्रस्तुत की। गोष्ठी की संयोजिका मोना प्रधान ने अपनी कविता के माध्यम से ज्ञानपथ पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। मीरा प्रियदर्शनी ने आध्यात्मिक कविता पाठ करते हुए कहा कि रूहों से प्यार करना इबादत है। मुख्य अतिथि भाग्यश्री कोरान्ने ने प्रकृति और जीवन के ताने-बाने को अपनी कविता में पिरोया। संस्था की सचिव डॉ. किरण कैंथवाल ने नारी सशक्तिकरण पर अपनी रचना पढ़ते हुए सभी से नारी का सम्मान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक निर्मला सिंह ने भी अपनी भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। इस काव्य गोष्ठी में इनके अतिरिक्त बीनू सिन्हा, अविनाश अग्रवाल, इंद्रदेव त्रिवेदी, मीना अग्रवाल, मीरा मोहन और नव्या त्यागी ने भी अपनी रचनाओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में कवयित्री मोना प्रधान की पुस्तक अधूरी कहानी का भव्य विमोचन किया गया। गोष्ठी के दौरान संस्था संरक्षक श्रीमती निर्मला सिंह को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन मीरा प्रियदर्शनी द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User