फर्रुखाबाद में नई डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने संभाला कार्यभार, त्वरित समाधान का भरोसा

Apr 22, 2026 - 07:52
0 6
फर्रुखाबाद में नई डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने संभाला कार्यभार, त्वरित समाधान का भरोसा

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में नई डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने संभाला कार्यभार, त्वरित समाधान का भरोसा

फर्रुखाबाद। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को जिले की नई जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण होगी। प्रेस वार्ता में उन्होंने आईजीआरएस (जनसुनवाई) शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि जनता को बेवजह दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीएम ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर काम करने के सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 उन्होंने औचक निरीक्षण करने के भी संकेत दिए। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट्स’ चिन्हित कर वहां बेहतर आपात व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को भी प्राथमिकता बताया। सख्त रुख और स्पष्ट प्राथमिकताओं के साथ नई डीएम के आने से जिले में प्रशासनिक सुधार की उम्मीद जगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User