यूपी-112 कर्मियों की बैठक, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Apr 22, 2026 - 07:48
0 1
यूपी-112 कर्मियों की बैठक, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

block-350 block-350

यूपी-112 कर्मियों की बैठक, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

एटा। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस स्थित बहुउद्देशीय हॉल में यूपी-112 से जुड़े प्रभारी, पीआरवी कमांडर, सब-कमांडर, पायलट और आरओआईपी कर्मियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने कहा कि किसी भी घटना स्थल पर पहुंचने पर कॉलर से विनम्र और मर्यादित भाषा में बातचीत की जाए तथा उसे संतुष्ट करना प्राथमिक जिम्मेदारी समझी जाए। सभी कार्रवाई के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरे का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पीआरवी तुरंत मौके पर पहुंचे और 30 मिनट के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर एटीआर (Action Taken Report) दर्ज करे। एटीआर में घटना का पूरा विवरण और की गई कार्रवाई स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। एएसपी ने रेस्पॉन्स टाइम को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पीड़ित तक न्यूनतम समय में पहुंचना हर कर्मी की जिम्मेदारी है। ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी के नशे में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा पीआरवी की नियमित चेकिंग किए जाने, रजिस्टरों के रखरखाव में साफ-सफाई रखने और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटना के मामलों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User