व्यापारियों की समस्याओं पर SSP की बड़ी पहल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Apr 22, 2026 - 07:47
0 1
व्यापारियों की समस्याओं पर SSP की बड़ी पहल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

block-350 block-350

व्यापारियों की समस्याओं पर SSP की बड़ी पहल, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

एटा । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने एक अहम बैठक आयोजित की। यह बैठक रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा, यातायात, अवैध वसूली सहित विभिन्न मुद्दों को विस्तार से उठाया। SSP डॉ. इलामारन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जनपद में सुरक्षित माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और व्यापारिक गतिविधियों को बिना किसी बाधा के संचालित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय और नियमित संवाद को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User