Farrukhabad News : गैस एजेंसी की लापरवाही, कई दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता

Apr 21, 2026 - 22:11
0 60
Farrukhabad News : गैस एजेंसी की लापरवाही, कई दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता

block-350 block-350

गैस एजेंसी की लापरवाही, कई दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ता

फर्रुखाबाद/कायमगंज। क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति को लेकर गंभीर अव्यवस्था सामने आई है। कायमगंज स्थित M/S ध्वनि इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। गैस बुकिंग के कई दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ला चिलौली पठान निवासी सुमन ने बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल 2026 को गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक उन्हें डिलीवरी नहीं मिली। वहीं जगदीश प्रसाद ने 18 अप्रैल को बुकिंग कराई थी, पर उनका सिलेंडर भी अब तक नहीं पहुंचा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी से कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा। गैस की कमी के कारण घरों में खाना बनाने तक में दिक्कत हो रही है। मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) सुरेंद्र यादव से की गई, जिन्होंने जांच कराने की बात कही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एजेंसी संचालक राजेश मिश्रा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से एजेंसी की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User