फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में, डीएम ने दिए त्वरित पूर्णता के निर्देश

Apr 20, 2026 - 18:36
0 6
फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में, डीएम ने दिए त्वरित पूर्णता के निर्देश

block-350 block-350

फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में, डीएम ने दिए त्वरित पूर्णता के निर्देश

 एटा। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य मिशन मोड में तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान में सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, कोटेदार, रोजगार सेवक तथा राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी भी की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फार्मर रजिस्ट्री शासन की किसान हितैषी योजनाओं का आधार है, इसलिए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार पटेल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। सोमवार शाम 5 बजे तक 1100 से अधिक किसानों की फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। यह अभियान 30 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उर्वरक वितरण, फसल योजनाएं तथा अन्य कृषि और राजस्व विभाग की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सकेगा। यदि किसी किसान को पंजीकरण में समस्या आती है, तो वह नजदीकी तहसील, विकास खंड कार्यालय या पंचायत सचिवालय में लगाए गए कैंपों में जाकर समाधान प्राप्त कर सकता है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कैंपों में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रजिस्ट्री न कराने पर किसान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User