एटा में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों के बीच विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

Apr 20, 2026 - 18:37
0 5
एटा में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों के बीच विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

एटा में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों के बीच विशेष टीकाकरण अभियान शुरू

 एटा । जनपद में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष डीपीटी/टीडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का शुभारम्भ सोमवार को प्रिन्टिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, यूनिसेफ व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, विद्यालय स्टाफ तथा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में डीपीटी के 8,692, टीडी (10 वर्ष) के 15,908 तथा टीडी (16 वर्ष) के 10,304 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत कक्षा 1 (5-6 वर्ष), कक्षा 4 व 5 (10 वर्ष) तथा कक्षा 10 व 11 (16 वर्ष) के उन विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें पूर्व में यह टीके नहीं लग पाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों और मदरसों में विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र बच्चों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीकाकरण को बेहद जरूरी बताया गया। कार्यक्रम में एचपीवी टीकाकरण अभियान के प्रति भी जागरूकता फैलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय से टीकाकरण कराएं, जिससे उन्हें डिप्थीरिया और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि एचपीवी टीकाकरण मेडिकल कॉलेज एटा में प्रतिदिन ओपीडी समय पर तथा जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User