इनामी आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Apr 20, 2026 - 18:34
0 3
इनामी आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

block-350 block-350

इनामी आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

एटा। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में थाना जसरथपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित 15,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के नेतृत्व में वांछित/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी क्रम में थाना जसरथपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 35/2026, धारा 69/351(2)/352 बीएनएस के तहत वांछित आरोपी अनूप कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम कुंजलपुर, थाना बिछवां, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी का झांसा देकर महिला के साथ यौन शोषण करने का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User