पथरामई गांव में भीषण अग्निकांड, 16 परिवार बेघर

Apr 20, 2026 - 18:33
0 2
पथरामई गांव में भीषण अग्निकांड, 16 परिवार बेघर

block-350 block-350

पथरामई गांव में भीषण अग्निकांड, 16 परिवार बेघर

फर्रूखाबाद । कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव पथरामई में रविवार को एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 16 परिवार बेघर हो गए। आग की शुरुआत ग्रामीण ऋषिपाल के घर से बताई जा रही है, जिसके बाद तेज हवाओं ने लपटों को और भड़काकर आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिवार व सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस दर्दनाक हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, जरूरी दस्तावेज, मोबाइल फोन और नगदी सब कुछ नष्ट हो गया।

पीड़ित ग्रामीण अमरनाथ के अनुसार उनके घर में रखे करीब 50 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। वहीं, ऊधो की तीन भैंसें और रामपाल की दो भैंसें व दो बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजल पंप भी आग में स्वाहा हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। आग लगते ही ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप और ट्रैक्टर के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। सूचना मिलते ही लेखपाल अनिल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User