फतेहगढ़ में महिला का शव गंगा में मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Apr 20, 2026 - 18:32
0 14
फतेहगढ़ में महिला का शव गंगा में मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

block-350 block-350

फतेहगढ़ में महिला का शव गंगा में मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी वेदराम राजपूत की पत्नी मिथिलेश राजपूत (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रविवार को गंगा नदी में बहता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, मिथिलेश रविवार सुबह करीब 10 बजे दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। दोपहर तक उनके घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इसी बीच स्थानीय नाविकों ने गंगा में एक महिला का शव बहते देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में उनकी बेटी काजल ने शव की पहचान अपनी मां मिथिलेश के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश लंबे समय से बीमार थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी काजल, बेटा दीपक और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि महिला दवा लेने के बाद गंगा घाट तक कैसे पहुंचीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User