सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंक सुधारने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

Apr 17, 2026 - 20:07
0 4
सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंक सुधारने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंक सुधारने के निर्देश, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

एटा। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनपद को विकास कार्यों में मिली बेहतर रैंकिंग को बनाए रखने के साथ-साथ उसे और सुधारना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ सीएम डैशबोर्ड के बिंदुओं की नियमित समीक्षा करें और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, जिससे विकास कार्यों की गति तेज हो और जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने मत्स्य विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक अनुज चौहान के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीएनडीएस और आवास विकास द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित कर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 इसके अलावा, उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने और विशेष अभियान चलाकर निर्धारित समयसीमा में इसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी राजेंद्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी अनवर राशिद फारूकी, राजकुमार मौर्य, डीसी एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) मो. तारिक, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिध उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User