पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

Apr 17, 2026 - 20:06
0 2
पुलिस  ने 15 हजार का इनामी बदमाश अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

पुलिस ने 15 हजार का इनामी बदमाश अवैध असलहा सहित गिरफ्तार

एटा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस और स्वाट/इंटेलिजेंस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व योगेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 74/2024 (धारा 379, 411 भादवि) में वांछित चल रहे अभियुक्त निजामुद्दीन (32 वर्ष) पुत्र गुलामनवी निवासी डींगरपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना बागवाला में मु0अ0सं0 72/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गोवध अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार निगम (स्वाट प्रभारी) व उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User