अमृतपुर में थ्रेशर हादसा: बाल फंसने से 17 वर्षीय किशोरी गंभीर घायल

Apr 17, 2026 - 19:31
0 6
अमृतपुर में थ्रेशर हादसा: बाल फंसने से 17 वर्षीय किशोरी गंभीर घायल

अमृतपुर में थ्रेशर हादसा: बाल फंसने से 17 वर्षीय किशोरी गंभीर घायल

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पमरान गांव में शुक्रवार सुबह गेहूं कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रही 17 वर्षीय किशोरी मोहिनी के बाल थ्रेशर मशीन की तेज रफ्तार पुली में फंस गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना अतुल सक्सेना के खेत में हुई, जिसे राम सिंह ने बटाई पर लिया हुआ है। सुबह करीब 8 बजे खेत में कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मोहिनी थ्रेशर से निकल रहे गेहूं को बोरियों में भर रही थी, तभी उसके खुले बाल अचानक मशीन में फंस गए। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत मशीन बंद कराई और गंभीर रूप से घायल मोहिनी को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 मोहिनी अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान है। उसके दो छोटे भाई—बंटू (14) और अजय (8)—और एक छोटी बहन अरोनी (2) हैं। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। सूचना मिलते ही अमृतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-थ्रेशर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार और ट्रैक्टर मालिक के बीच आपसी समझौते की बातचीत चल रही है। ट्रैक्टर मालिक ने मोहिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User