कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता आयोजित

Apr 17, 2026 - 19:32
0 1
कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता आयोजित

block-350 block-350

कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता आयोजित

फर्रूखाबाद । कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट महिला वक्ताओं ने सहभागिता करते हुए अधिनियम के प्रावधानों, उसके महत्व तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. शशि किरन ने इस अधिनियम को महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं चिकित्सक डॉ. सुनीता यादव ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से समाज के समग्र स्वास्थ्य और विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अधिवक्ता श्रीमती उमा मिश्रा ने अधिनियम के विधिक पहलुओं की जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। पर्यावरणविद श्रीमती गुंजा जैन ने महिलाओं की भागीदारी को सतत विकास से जोड़ते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती गुंजन एवं सुश्री नम्रता तथा एफपीओ से संबद्ध श्रीमती पूनम पाल ने ग्रामीण एवं आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक सशक्त बनाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा और देश के समग्र विकास में उनकी भागीदारी को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User