तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Apr 17, 2026 - 19:30
0 3
तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

block-350 block-350

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

फर्रुखाबाद (कंपिल)। जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानवरों के लिए चारा लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध को एक अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम हजरतगंज निवासी 60 वर्षीय रामदास अपने खेतों से मवेशियों के लिए घास लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां से भी उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User