कमालगंज–जहानगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 18.42 करोड़ मंजूर

Apr 17, 2026 - 19:28
0 11
कमालगंज–जहानगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 18.42 करोड़ मंजूर

block-350 block-350

कमालगंज–जहानगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 18.42 करोड़ मंजूर

कमालगंज/जहानगंज। क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क कनेक्टिविटी परियोजना के तहत कमालगंज–जहानगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग ₹1842.29 लाख (करीब 18 करोड़ 42 लाख 29 हजार रुपये) की लागत आएगी। जानकारी के अनुसार, इस सड़क की कुल लंबाई 9.250 किलोमीटर है। वर्तमान में यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ी सिंगल लेन सड़क है, जिसे विस्तारित कर 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। परियोजना का शिलान्यास भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और जिला भाजपा अध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से किया गया।

इस सड़क के निर्माण से लगभग 200 गांवों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। यह मार्ग जहानगंज, पतौंजा, मोहम्मदाबाद (NH-730C) के साथ-साथ बेवर, जीटी रोड और बरेली मार्ग को जोड़ता है, जिससे मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, कानपुर और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन आसान हो जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के चौड़ीकरण से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि यह मार्ग नीबकरोरी, संकिसा और कंपिल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है। किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की कम चौड़ाई के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना अब काफी कम हो जाएगी, जिससे यातायात सुरक्षा में सुधार होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User