एटा में सनसनीखेज साजिश: पति ने खुद ही पत्नी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Apr 16, 2026 - 21:01
0 9
एटा में सनसनीखेज साजिश: पति ने खुद ही पत्नी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में सनसनीखेज साजिश: पति ने खुद ही पत्नी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

एटा। थाना मलावन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां न्यायालय में चल रहे मुकदमे में दबाव बनाने के लिए एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को ग्राम सोहार निवासी करीब 30 वर्षीय महिला माधुरी को गोली लगने की सूचना पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल एटा में भर्ती कराया। जांच में सामने आया कि माधुरी की शादी लगभग 12 वर्ष पहले नीरज नामक युवक से हुई थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद वह देवदत्त के साथ रहने लगी और दोनों ने विवाह कर लिया। इसी विवाद को लेकर नीरज और देवदत्त के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था।

 पुलिस के अनुसार, मुकदमे में दबाव बनाने के लिए देवदत्त ने अपनी पत्नी माधुरी के साथ मिलकर साजिश रची और खुद ही उसके पैर में गोली मार दी, ताकि मामले को नया मोड़ दिया जा सके। इस मामले में थाना मलावन में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और 315 बोर का खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User