कायमगंज में सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्रों का जलवा, तीन स्कूलों ने लहराया सफलता का परचम

Apr 16, 2026 - 21:00
 0  1
कायमगंज में सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्रों का जलवा, तीन स्कूलों ने लहराया सफलता का परचम
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

कायमगंज में सीबीएसई 10वीं के नतीजों में छात्रों का जलवा, तीन स्कूलों ने लहराया सफलता का परचम

कायमगंज/फर्रुखाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में कायमगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एपी पब्लिक स्कूल, शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल और सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।

**सीपी इंटरनेशनल स्कूल में नित्या मिश्रा बनीं टॉपर** सीपी इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा नित्या मिश्रा ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तितिक्षा ने 96.4% अंक के साथ दूसरा और कनिष्का सिंह ने 95.6% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 27 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धि में चार चांद लगाए। वहीं 90 छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। **एपी पब्लिक स्कूल में पार्थिका रस्तोगी अव्वल** एपी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। पार्थिका रस्तोगी ने 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नित्या सिंह (94.5%), सिद्धार्थ यादव (93%), आमना खान (92%) और दिव्या भारती (89.5%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। **शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल का 100% रिजल्ट** शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने भी 100% परीक्षा परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नीलमणि दीक्षित ने 91.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया। ज़ैबी हुसैन (89.4%), प्रगति वर्मा (87.5%), आयशा खान (85.6%) और श्वेत प्रताप सिंह (81%) ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।

विद्यालयों में खुशी का माहौल-  तीनों विद्यालयों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बाद खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रबंधन समितियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही यह भी कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। कुल मिलाकर, कायमगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी सीबीएसई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।