Farrukhabad News : अंबेडकर जयंती पर अवकाश के बावजूद खुलेआम शराब बिक्री, वीडियो वायरल

Apr 15, 2026 - 21:01
0 22
Farrukhabad News : अंबेडकर जयंती पर अवकाश के बावजूद खुलेआम शराब बिक्री, वीडियो वायरल

अंबेडकर जयंती पर अवकाश के बावजूद खुलेआम शराब बिक्री, वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद जनपद में कानून व्यवस्था और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहता है, वहीं कायमगंज क्षेत्र में इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के पुल गालिब पुलिया के पास स्थित शराब के ठेके के आसपास अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। अवकाश होने के बावजूद यहां न केवल शराब बेची गई, बल्कि खरीदने वालों की भारी भीड़ भी देखी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह अवैध कारोबार आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत से चल रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बिना किसी डर के शराब की बिक्री जारी है और लोग खुलेआम खरीदारी कर रहे हैं। इस पूरे मामले ने आबकारी विभाग की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। सवाल यह उठता है कि जब सरकार ने स्पष्ट रूप से अवकाश घोषित किया था, तो फिर इस तरह की गतिविधियां कैसे संचालित होती रहीं। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User