अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद, कोतवाली में ग्रामीणों का हंगामा

Apr 15, 2026 - 20:59
0 4
अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद, कोतवाली में ग्रामीणों का हंगामा

अंबेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद, कोतवाली में ग्रामीणों का हंगामा

कायमगंज। क्षेत्र के गांव हजरतपुर में बुधवार सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बिना अनुमति विवादित भूमि पर प्रतिमा लगाए जाने के बाद पुलिस उसे हटाकर कोतवाली ले आई, जिससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल की सुबह करीब 4-5 बजे बाबा साहब के अनुयायियों ने गांव के एक विवादित स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को हटाकर कोतवाली में रखवा दिया। इसी बीच गांव में यह अफवाह फैल गई कि प्रतिमा को विपक्षियों ने गायब कर दिया है।

इससे आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं और युवा भी शामिल थे, कोतवाली पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि प्रतिमा अंबेडकर पार्क की भूमि पर स्थापित की गई थी और उसे हटाया जाना गलत है। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि विवादित स्थल पर बिना प्रशासनिक अनुमति के प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। दूसरी ओर, गांव निवासी नानिकराम शाक्य ने बताया कि संबंधित भूमि का मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर पहले भी कानूनी प्रक्रिया चल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जबरन भूमि कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं।

मामले की सूचना पर भीम आर्मी के जिला पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया। बाद में ग्रामीण एसडीएम कायमगंज के आवास पहुंचे, जहां उन्हें तहसील में लिखित शिकायत देने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। एसडीएम ने लेखपाल को अंबेडकर पार्क की भूमि चिन्हित कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User