अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर चला विशेष अभियान, दो ट्रक सीज
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर चला विशेष अभियान, दो ट्रक सीज
फर्रूखाबाद। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एआरटीओ फतेहगढ़ और प्रभारी यातायात फतेहगढ़ की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान संचालित किया। चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो ट्रकों को सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की अपील की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।