फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

Apr 15, 2026 - 20:55
0 10
फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

block-350 block-350

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी मामले में एक गिरफ्तार

कायमगंज/फर्रुखाबाद क्राइम ब्रांच फतेहगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राम अवतार ने टीम के साथ मंगलवार को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीएसटी चोरी करने वाले एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली तत्कालीन उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह की तहरीर पर बीते दिनों मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी खुसनूद निवासी नईबस्ती ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बोगस फर्म बनाई। इन फर्मों का इस्तेमाल कर आरोपी लंबे समय से जीएसटी की चोरी कर रहा था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी खुसनूद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User