Kasganj news डीएम व एसपी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Apr 14, 2026 - 23:46
0 2
Kasganj news डीएम व एसपी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

block-350 block-350

विकास भवन के विवेकानंद सभागार में हर्षोल्लास से मनायी गयी बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती। जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बाबा साहब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, समानता व न्याय के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान कासगंज 14 अप्रैल 2026 (सू0वि0) : संविधान शिल्पी भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस पर जिले में श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर व विकास भवन के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक न्याय की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करें। इस दौरान समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया और उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर से हम सभी को न्याय और समानता की प्रेरणा मिलती है। बाबा साहब ने शिक्षा को समाज के उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम बताया है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को सशक्त बनाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह,एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद, पीडी विकल कुमार, सीवीओ , डीपीआरओ सहित कलक्ट्रेट एवं विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के महान योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User