बसों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान

Apr 13, 2026 - 07:45
0 2
बसों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान

block-350 block-350

बसों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस का विशेष अभियान

मैनपुरी (अजय किशोर)। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और वाहनों में आग लगने की हालिया घटनाओं को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (यातायात) के नेतृत्व में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना और यात्री बसों में सफर करने वाले आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से बसों में उपलब्ध फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुइशर) की क्रियाशीलता को परखा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यात्री बसों को रोककर उनकी फिटनेस, वैध बीमा और परमिट जैसे आवश्यक दस्तावेजों की सघनता से जांच की।

इसके साथ ही, बसों में मानक के अनुरूप फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र न मिलने तथा प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों का एमवी एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान काटते हुए यातायात विभाग ने भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी जारी की। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User