सीएमओ का औचक निरीक्षण: दो कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश, लैब टेक्नीशियन पर गिरी गाज

Apr 02, 2026 - 21:47
0 2
सीएमओ का औचक निरीक्षण: दो कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश, लैब टेक्नीशियन पर गिरी गाज

block-350 block-350

सीएमओ का औचक निरीक्षण: दो कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश, लैब टेक्नीशियन पर गिरी गाज

मैनपुरी - अजय किशोर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के अंतर्गत परोंख और ईकरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड बॉय नीतेश कुमार और लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने डॉ. सिद्धार्थ सिंह भदौरिया को दोनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही, ईकरी केंद्र पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन जितेंद्र सिंह की कार्यप्रणाली में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। उनके सरकारी रजिस्टर की जांच करने पर पाया गया कि 24 मार्च के बाद से किसी भी मरीज का विवरण दर्ज नहीं किया गया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं, प्रतिकर अवकाश पर मौजूद लैब टेक्नीशियन चांदनी के मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि अब से प्रतिकर अवकाश केवल शुक्रवार और शनिवार को ही मान्य होगा, अन्य दिनों में यह स्वीकार्य नहीं होगा। इस औचक कार्रवाई के समय प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रविदीप शाक्य, डॉ. शिवांशी पांडे और फार्मासिस्ट मनोज कुमार पाल सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी कर्मियों को चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता या रिकॉर्ड के रख-रखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण से क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User