फर्रुखाबाद में हीट वेव एक्शन प्लान–2026 पर समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए सख्त निर्देश

Apr 02, 2026 - 21:46
0 2
फर्रुखाबाद में हीट वेव एक्शन प्लान–2026 पर समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए सख्त निर्देश

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में हीट वेव एक्शन प्लान–2026 पर समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में “स्टेट हीट वेव एक्शन प्लान–2026” के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनपद में संभावित सूखा स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लू (हीट वेव) से बचाव और राहत कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और आमजन को जागरूक करने के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें। विभागवार दिए गए प्रमुख निर्देश:

■ स्वास्थ्य विभाग: जिला अस्पताल में एक विशेष वार्ड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 4-4 बेड हीट वेव मरीजों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। कूल रूम, 108 एम्बुलेंस सेवा की सक्रियता, ओआरएस व दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 24×7 चालू रखने के निर्देश दिए गए। सन स्ट्रोक से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

■ परिवहन विभाग: बस स्टैंडों पर प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और छाया की व्यवस्था के साथ ही जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

 ■ पशुपालन विभाग: पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष योजना लागू करने, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नियमित टीकाकरण के निर्देश दिए गए।

 ■ सूचना विभाग: सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए हीट वेव से बचाव संबंधी एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

■ मनरेगा विभाग: श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव कर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक काम बंद रखने, कार्यस्थलों पर पेयजल और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

■ वन विभाग: वृक्षारोपण बढ़ाने, जंगलों में आग से बचाव और वन्य जीवों के लिए जल स्रोतों का प्रबंधन करने को कहा गया। ■ अग्निशमन विभाग: सभी इकाइयों को 24×7 सक्रिय रखने, फायर ऑडिट पूरा करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

■ शिक्षा विभाग: स्कूलों के समय में बदलाव, पेयजल और पंखों की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों को हीट वेव से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

 ■ नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कूलिंग सेंटर, प्याऊ, टैंकर व शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

■ विद्युत विभाग: निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने, खराब पोलों की मरम्मत और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को “क्या करें और क्या न करें” का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User