Kasganj news अमांपुर में बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण एवं जनसभा हुई

Mar 29, 2026 - 22:15
0 7
Kasganj news अमांपुर में बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण एवं जनसभा हुई

block-350 block-350

अमांपुर में बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण एवं जनसभा हुई

अमांपुर में कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

बाबूजी ने सत्ता की जगह सिद्धात और संकल्प को चुना

 जनसभा में गरजे अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के पदाधिकारी

अमांपुर में श्रद्धा और सम्मान का उमड़ा सैलाब

कासगंज अमांपुर कस्बा के एटा-कासगंज तिराहे पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह और कासगंज रोड पर स्थित नगला चिंती पर स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण एवं विशाल जनसभा का आयोजन रविवार को किया गया। बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण सांसद डॉ सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, फरुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, महर्षि मधुसूदन महाराज, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री भईया साहब लोधी, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी, विधायक कैलाश सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह जंगेल के द्वारा किया गया। इससे पूर्व नगला चिंती स्थिति वीरांगना अवंतीबाई लोधी पार्क में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सांसद, विधायक एवं कार्यकर्ताओं, आम लोगों ने बढ़ चढ़कर आहूति दी। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद उन्नाव डॉ सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने बाबूजी कल्याण सिंह के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का भव्य स्वरूप उनकी देन है। बाबूजी कल्याण सिंह ने सत्ता की परवाह किए बिना अपने कर्तव्य और सिद्धांतों के अनुरूप निर्णय लिया। सत्ता त्यागने से भी पीछे नहीं हाटे। उन्होंने सत्ता की जगह संकल्प और सिद्धांत को चुना। पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भाईया ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी का सनातन संस्कृति की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। सभी को उनके जीवन और संघर्ष को पढ़ना चाहिए और विचारों को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक ब्रजभूषण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कस्यप, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा नेता केत सिंह वर्मा, भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल, भाजपा नेता बीडी राना, भाजपा नेता राजवीर सिंह भल्ला, जिला पंचायत सदस्य राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डां विक्रम राजपूत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, नगर संघ चालक राकेश पाराशर, सत्यवीर सिंह, डां कालीचरन वर्मा, लक्ष्मण सिंह ऑपरेटर, प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, मथुरा सिंह वर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र आरएसएस, प्रधान रूप किशोर वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान राजू वर्मा, श्याम वशिष्ठ, हरीश लोधी, पंकज राजपूत, राजकुमार लोधी, टिंकू वर्मा, सौरभ वर्मा, उत्कर्ष वर्मा, बौबी वर्मा, रोचक चौहान, सोनू गुप्ता, मोनू वर्मा, एडवोकेट प्रवीन गोस्वामी, अनिल कुमार, सचिन वर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User