निपुण विद्यालय रंगारंग समारोह” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया

Mar 28, 2026 - 20:24
0 3
निपुण विद्यालय रंगारंग समारोह” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया

block-350 block-350

“निपुण विद्यालय रंगारंग समारोह” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर हुए निपुण आंकलन में निपुण घोषित विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

फर्रुखाबाद/कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (नगर क्षेत्र) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में कुल 478 विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी निपुण विद्यालयों के शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने-अपने विकास खण्ड में प्रेरक विद्यालय के रूप में स्थापित होने तथा अन्य विद्यालयों को भी निपुण बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ श्री जतिन रंजन मिश्रा (जिला समन्वयक-प्रशिक्षण), समस्त एस.आर.जी. एवं ए.आर.पी. द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आकाश मिश्रा द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User