रामनवमी के दिन दरिंदे बाबा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर

Mar 28, 2026 - 20:22
0 10
रामनवमी के दिन दरिंदे बाबा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर

block-350 block-350

रामनवमी के दिन दरिंदे बाबा ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर – पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद/ जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भक्ति के माहौल के बीच एक दरिंदे ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बता दें कि 8 साल की एक मासूम बच्ची गांव में हो रही धार्मिक कार्यक्रम गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले और रिश्ते में ‘बाबा’ लगने वाले 35 वर्षीय अशोक राजपूत ने मासूम को अकेला पाकर उसे पैसों का लालच दिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर धार्मिक कार्यक्रम से 500 मीटर दूरी पर स्थित एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। खून से लथपथ घर पहुंची मासूम, मचा हड़कंप हैवानियत का शिकार हुई मासूम जब लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची, तो उसकी स्थिति देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई। आनन-फानन में मां उसे गांव के ही एक निजी डॉक्टर के पास ले गई, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कमालगंज लेकर पहुंचे। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज CHC में तैनात डॉक्टर मानसिंह ने बच्ची की गंभीर हालत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से मासूम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में डॉ. धीर सिंह, डॉ. शशि कटियार, डॉ. कृष्णा, डॉ. तान्या राठौर और डॉ. कृष्ण कुमार की विशेषज्ञ टीम मासूम बच्ची का इलाज कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा फोर्स के साथ घटने स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह खुद लोहिया अस्पताल पहुंची और पीड़िता की मां से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी अशोक राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User