कासगंज गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को 900 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) के साथ किया गिरफ्तार।।

Sep 27, 2023 - 21:31
 0  13
कासगंज गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को  900 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) के साथ किया गिरफ्तार।।
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 900 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद । कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में, आज दिनांक 27.09.2023 को थाना गंजडुण्डवारा पुलिस द्वारा आवास विकास कॉलोनी गंजडुण्डवारा रोड से, समय करीब 02.45 बजे, 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 900 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 295/2023 धारा 21/22 NDPS ACT पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – • अफसर पुत्र कैसर निवासी ग्राम समसपुर थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज । बरामदगी का विवरण – • 900 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद ।अभि0 का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 295/2023 धारा 21/22 NDPS ACT थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज । • मु0अ0सं0 205/2022 धारा 21/22 NDPS ACT थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज । पुलिस टीम – • प्र0 नि0 मुकेश कुमार, थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज मय टीम ।

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो