मैनपुरी में टप्पेबाजी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

Mar 27, 2026 - 21:03
0 14
मैनपुरी में टप्पेबाजी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

मैनपुरी में टप्पेबाजी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

मैनपुरी (अजय किशोर)। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने राहगीरों को अपनी बातों में फंसाकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की गई नगदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, बीते 24 मार्च को एक पीड़ित व्यक्ति के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई थी। ग्राम धुवासी कुर्रा निवासी पीड़ित जयवीर सिंह पुत्र रामसनेही लाल जब दीवानी रोड से गुजर रहे थे, तभी अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनसे रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की।

बातों-बातों में युवकों ने उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और रास्ते में मौका पाकर उनकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उन्हें ललूपुर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना और कड़ी घेराबंदी के बाद, प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुसैना तिराहा के पास से अभियुक्त कृष्णा गिहार पुत्र भूरे गिहार निवासी मो. शास्त्री नगर थाना जैथरा एटा को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की राशि में से उसके हिस्से के 10 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कृष्णा गिहार एक आदतन अपराधी है और उस पर पहले से ही चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले के दूसरे फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User