बीहड़ वाली माता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण

Mar 22, 2026 - 19:00
0 12
बीहड़ वाली माता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण
बीहड़ वाली माता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण

बीहड़ वाली माता मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण

फिरोजाबाद।जनपद के प्रमुख आस्था केंद्र बीहड़ वाली माता मंदिर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह द्वारा 388.28 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भव्य लोकार्पण किया गया।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि बीहड़ वाली माता मंदिर का यह कायाकल्प केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

ज्ञात हो कि इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के माध्यम से कराया जा रहा है। इस विकास कार्य के अंतर्गत मंदिर प्रांगण का विस्तार, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, कलात्मक प्रवेश द्वार का निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की सुविधा तथा सुव्यवस्थित मार्गों का निर्माण शामिल है।

मंत्री जी ने कहा कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य धार्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसे आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा और अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आकर्षित होंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम कैलाश यादव, सुनील वशिष्ठ, पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User