शादी के 9 महीने तक पत्नी को पति ने छुआ तक नहीं, सुहागरात से भी रही बंचित, कुँआरी पत्नी पहुंची थाने

Sep 27, 2023 - 16:26
Updated: 3 years ago
0 501
शादी के 9 महीने तक पत्नी को पति ने छुआ तक नहीं, सुहागरात से भी रही बंचित, कुँआरी पत्नी  पहुंची थाने

block-350 block-350

मेरठ । Meerut Dulhan News शादी काे नौ माह का समय बीत गया हैं, पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं हैं, उल्टे नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में एक फ्लैट खरीदकर देने की मांग कर डाली पत्नी की तरफ से दिल्ली के इस परिवार पर संगीन धाराओं में परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

महिला ने लगाया पति पर आरोप परतापुर की रहने वाली महिला की शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी। महिला ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल मुकुट महल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है। शादी के बाद से पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है।

वैवाहिक संबंध भी नहीं बनाए वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कौशिश नहीं की है। इतना ही नहीं मवाना से उसे अपने साथ दिल्ली भी ले गया। उसके बाद भी दोनों में पति और पत्नी वाला रिश्ता नहीं बन पाया। उल्टे पति लगातार दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करता रहा। महिला के परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है। क्या कारण है जो पति पत्नी के साथ शारीरिक सम्बंध नहीं बनाए और न बनाना चाहता है।

 पत्नी खुद उससे बात करना चाहती थी तो कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। मामला यहां तक पहुंचा कि आरोपित पति ने रेलिंग में सिर मारकर पत्नी की जान लेने तक का प्रयास किया है। मायके वालों ने इसे गम्भीरता से लेते हुए थाने पहुंचे लड़की को साथ लेकर पूँछ तांछ कर कराया मुकदमा दर्ज।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति विशाल तेवतिया, उसके पिता सुधीर तेवतिया और मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 2
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User