Etah News : स्कूली वाहनों की सघन जांच में 4 वाहन सीज, 90 हजार रुपये का जुर्माना

Mar 13, 2026 - 11:55
0 26
Etah News : स्कूली वाहनों की सघन जांच में 4 वाहन सीज, 90 हजार रुपये का जुर्माना

block-350 block-350

स्कूली वाहनों की सघन जांच में 4 वाहन सीज, 90 हजार रुपये का जुर्माना

एटा । जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशानुसार जनपद में स्कूली वाहनों से आवागमन के दौरान छात्र छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में प्रयुक्त स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 स्कूली वाहनों को सीज करते हुए 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी स्कूली वाहन संचालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर नौनिहालों की जान जोखिम में डालते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं वाहन संचालकों से अपील की कि स्कूली वाहनों का संचालन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा निर्धारित यातायात एवं सुरक्षा मानकों,gatiseema का पालन सुनिश्चित करें, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User