जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Mar 13, 2026 - 08:09
0 1
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

block-350 block-350

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एटा। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 114/26, धारा 352/351(3)/125 बीएनएस में वांछित आरोपी **राजवंश पुत्र कप्तान सिंह निवासी शांति नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा** को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक **अवैध तमंचा (315 बोर)** भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में **धारा 3/25 आर्म्स एक्ट** की बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User