राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

Mar 13, 2026 - 08:07
0 4
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

block-350 block-350

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना

एटा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेश पर आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर से बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के अध्यक्ष **दिनेश चन्द** ने प्रातः 10:30 बजे जनपद की विभिन्न बैंकों के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व और उससे मिलने वाली त्वरित एवं सुलभ न्याय व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी **नरेन्द्र पाल राणा** तथा प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण **श्रीमती कामायनी दुबे** सहित अनेक न्यायिक अधिकारी और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अहमद उल्लाह खाँ, मनीषा, अशोक कुमार, निशांत शैव, शशी भूषण शांडिल, कमालुद्दीन, सारिका गोयल, सुधा, शीलवंत (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), अनिल कुमार, युगल चन्द्र चौधरी, चारू सिंह, तुषारिका सिंह (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) तथा तनाया गुप्ता, जागृति केसरवानी, मेहा, रजत साहू, अमित मणि त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, गरिमा आर्य, आंचल मलिक, मोहित कुमार सहित अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल जज मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल, एटा तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User