होली स्थल पर कैमरे लगवाने व जबरन रंग न डालने की सलाह

Feb 19, 2026 - 08:48
0 15
होली स्थल पर कैमरे लगवाने व जबरन रंग न डालने की सलाह

block-350 block-350

फर्रुखाबाद। होली व रमजान के त्यौहार को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न करने के लिए कोतवाली मे बुलाई गई बैठक में होली स्थल पर कैमरे लगवाने एवं जबरन रंग न डालने की सलाह दी गई है कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने सभी व्यापारियों व संभ्रांत व्यक्तियों को सुझाव दिया कि जहां होली स्थल पर कैमरे न लगे हों वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं उन्होंने शराब पीकर अनावश्यक घूमने को ग़लत बताते हुए कहा कि होली पर किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग न लगाया जाए।

 घर के अंदर ही त्योहार मनाये त्यौहार पर गड़बड़ी मचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी व्यापारी नेता अनुपम रस्तोगी पुलिस का सहयोग करने का वायदा करते हुए कहा की नशेड़ी लोगों को शाम 5 बजे तक कोतवाली में रोका जाये नशा उतर जानें पर छोड़ दिया जाए तभी इंस्पेक्टर कहां कि हम बंद करेंगे आप लोग मदद करने आएंगे तब अनुपम रस्तोगी ने कहा कि हम लोग शराबी की मदद नहीं करेंगे शराबी की मदद करना मतलब शराबी हो जाने के समान है अनुपम रस्तोगी ने कहा कि होली पर जुआ रोक लीजिए जो रात में होता है कहीं दंगा नहीं होगा उन्होंने कहा कि शराबी से ज्यादा कोई मोहब्बत नहीं करता शराब पर मत जाइए जाम पीने के बाद शराबी कहता है कि दोस्त गाड़ी हम चलायेंगे शराबी ठलुओ को दारु पिलाता है और कहता है मेरी तारीफ करो वबाल की जड़ जुआ होता है ।

सूफी संत पप्पन मियां ने हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल की प्रशंसा करते हुए कहा की होली के त्यौहार पर डीजे बजाकर हंगामा मचाने वालो पर रोक लगनी चाहिए|पुलिस को रात के समय राउंड लगाना चाहिए होली का त्यौहार एक दिन का होता है लोग चंदा करके होली की लकड़ी एकत्र करते हैं वह लोग कैमरे का इंतजाम कैसे कर पाएंगे|व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि यदि होली का त्यौहार पर कोई निर्दोष पकड़ा जाएं और व्यापार मंडल वाले ऐसे व्यक्ति की सिफारिश करें तो उसे छोड़ देना चाहिए उन्होंने कहा पुलिस जनता से जुड़ने पर ही सफलता मिलेगी और पुलिस का भय होना चाहिए व्यापारी नेता राजू गौतम ने कहा कि व्यापार मंडल का संगठन पुलिस का सहयोग करेगा सभासद श्याम सुंदर उर्फ लल्ला वर्मा ने कहा की होली के दौरान पुलिस तेज गस्त होनी चाहिए लेकिन पुलिस नहीं घूमती है यदि पुलिस सक्रिय रहे तो पुलिस के भय से 99 प्रतिशत तक झगड़े नहीं होंगे कुक्कू चौहान ने होली के त्यौहार पर पुलिस के सहयोग की जिम्मेदारी लेने के लिए हाथ उठाने को कहा सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कहा कि बैठक की जानकारी मौहल्ले के लोगों को जरुर देना उन्होंने व्यापारियों से होली के त्यौहार पर दुकान का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण न करने की सलाह दी कि सड़क पर अतिक्रमण पर व्यापारी का चालान करेंगे रात 10 बजे के बाद डीजे बिना अनुमति के नहीं बजेगा तभी अनुपम रस्तोगी ने कहा कि मैं तो मार्ग अवरूद्ध करने वाले टिररी वालों से लड़ जाता हूं श्री रस्तोगी ने सीओ सिटी से अनुरोध किया की कार्यवाही से करने से पहले एक बार व्यापारियों को चेतावनी जरुर दी जाए व्यापारी नेता अनुपम ने मांग कि कल दोपहर के बाद ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दे कल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हमारे प्रतिष्ठान पर मीडिया के साथ वार्ता करेंगे बैठक में सभासद अतुल शंकर दुबे,असलम अंसारी, संजय गर्ग, आकिल खान,व्यापारी नेता राकेश सक्सेना,मनोज मिश्रा, डाक्टर महेन्द्र श्रीवास्तव आदि अनेकों लोग मौजूद रहे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User