मिशन रोजगार के तहत 17 फरवरी को एटा में वृहद रोजगार मेला

Feb 14, 2026 - 20:29
0 1
मिशन रोजगार के तहत 17 फरवरी को एटा में वृहद रोजगार मेला

block-350 block-350

मिशन रोजगार के तहत 17 फरवरी को एटा में वृहद रोजगार मेला

एटा। शासन के निर्देशानुसार *मिशन रोजगार* के अंतर्गत जनपद एटा में 17 फरवरी 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से माँ जानकी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (पीजी) कॉलेज, कुठिला, एटा परिसर में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा एवं उक्त महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में लगभग 30 से 35 प्रतिष्ठित कंपनियाँ प्रतिभाग करेंगी, जो विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन करेंगी।

उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंपनियाँ मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीकरण कर लें। साथ ही अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु एवं वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी करें। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के सभी योग्य एवं इच्छुक बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर इस वृहद रोजगार मेले का अधिकतम लाभ उठाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User