गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन-बब्बन सहित कई दबोचे

Feb 13, 2026 - 20:29
0 6
गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन-बब्बन सहित कई दबोचे

block-350 block-350

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन-बब्बन सहित कई दबोचे

फर्रुखाबाद। ठेकेदार शमीम व इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत नई प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में माफिया अनुपम दुबे के अलावा उनके भाई व मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, किलमापुर (मोहम्मदाबाद) निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, मैनपुरी के बिछवां निवासी आदेश सिंह, बेवर निवासी विनीत दुबे तथा शहर के मोहल्ला अल्लागंज बढ़पुर निवासी महेंद्र कटियार को नामजद किया गया है। पुलिस ने दोपहर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को दबोच लिया। अमित दुबे उर्फ बब्बन को डीआईओएस कार्यालय के बाहर से, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को उनके आवास से तथा धर्मेंद्र चतुर्वेदी को किलमापुर से हिरासत में लिया गया। इसके अतिरिक्त विनीत दुबे और महेंद्र कटियार को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि व्यापारी नेता मोहन अग्रवाल द्वारा डॉ. अनुपम दुबे सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने माफिया पर कार्यवाही शुरू की थी| गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कार्यवाही की गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुराग दुबे की गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User