सी.पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में हुआ बोर्ड परीक्षाओं का आगाज

Feb 13, 2026 - 20:27
0 4
सी.पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में हुआ बोर्ड परीक्षाओं का आगाज

block-350 block-350

सी.पी. विद्या निकेतन, कायमगंज में हुआ बोर्ड परीक्षाओं का आगाज।

कायमगंज/फर्रुखाबाद। नगर के प्रतिष्ठित सी.पी. विद्या निकेतन (जो की सी.आई.एस.सी. ई से सम्बद्ध है) में आई.एस.सी (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हुई। शुक्रवार 2:00pm से 5:00pm वाली पाली में अंग्रेजी प्रथम (अंग्रेजी भाषा) की परीक्षा के साथ सी.आई.एस.सी.ई. बोर्ड की परीक्षाओं का शुभारंभहुआ यहां ज्ञातव्य हो कि सी.आई.एस.सी. ई की परीक्षाओं में छात्र-छात्राएं जिस विद्यालय में अध्ययनरत हैं वहीं परीक्षाएं देते हैं परंतु परीक्षा पर्यवेक्षक एवं ड्यूटी शिक्षक अन्य विद्यालयों से यहां आकर अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं. इस परीक्षा में परीक्षा पर्यवेक्षक अथवा सुपरवाइजिंग एग्जामिनर की देखरेख में अन्य शिक्षक अपनी अपनी ड्यूटी करते हैं एवं छात्र-छात्राओं से कड़ी निगरानी में परीक्षा संबंधी कार्य करवाते हैं. ड्यूटी करने के लिए शिक्षक बी.पी.एस स्कूल एटा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद एवं अन्य स्कूलों स्कूलों से यहां आते हैं।

इस सत्र के प्रथम परीक्षा यानी आज के पेपर से पहले विद्यालय की निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल,प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई, उप प्रधानाचार्य दीपक जैना ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके आने वाले सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। यहां के सुपरवाइजिंग एग्जामिनर डॉ अंबिका शर्मा मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद से अजय यादव एवं सुरेंद्र सिंह सुपरवाइजिंग एग्जामिनर्स क्रम शहर बी.पी.एस पब्लिक स्कूल एटा एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद से नियुक्त किए गए. इनके पर्यवेक्षण में निदा नकवी, आदित्य रोहित सहाय, अश्विनी कुमार, उज्जवल पांडे, अजीत प्रताप सिंह,एवं श्रवण कुमार शुक्ला, गौरव दीक्षित,चंदन कुमार, हरी रागा एवं आलोक कुमार पांडे ने इनविजीलेटर्स के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन इनविजीलेटर्स के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया. प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा विजिटिंग इंस्पेक्टर के रूप में उपस्थित थे। विद्यालय में कक्षा 12 में 283 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें से 282 छात्र-छात्राओं ने आज की परीक्षा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User