समाज सेवी मिथलेश अग्रवाल ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर साइकिल वितरण की एक सराहनीय पहल की

Feb 09, 2026 - 21:55
0 3
समाज सेवी मिथलेश अग्रवाल ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर साइकिल वितरण की एक सराहनीय पहल की

block-350 block-350

समाज सेवी मिथलेश अग्रवाल ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर साइकिल वितरण की एक सराहनीय पहल की

कायमगंज/ फर्रुखाबाद । सी. पी. विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण में स्कूल डायरेक्टर मिथलेश अग्रवाल ने अपनी पचासवीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर साइकिल वितरण करते हुए जरूरतमंद बच्चों को साइकिलें वितरित कीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित कर उनका उत्साह बढाना था। कार्यक्रम के अवसर पर डॉ० मिथलेश अग्रवाल,समाज सेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने गरीब,बच्चों को साइकिल वितरित कर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मेहनत से पढ़ाई करने और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साइकिल पाकर सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी भाव देखने को मिला। इस कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर ने कहा, “मैं अपनी पचासवीं शादी की सालगिरह को इस तरह से मनाना चाहती थी कि जिससे समाज में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आ सके।

मैंने सोचा कि जरूरतमंद बच्चों को साइकिल देना एक अच्छा विचार होगा, जिससे वे अपने स्कूल और घर के बीच आसानी से आ-जा सकें।”इस पुनीत कार्य की विद्यालय परिवार, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने हृदय से सराहना की और उन्हें शादी की पचासवीं सालगिरह की शुभकामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना। कार्यक्रम में सी.पी.वी.एन. एवम सी.पी.वी.एन. इंटर कॉलेज के अध्यापक गण एवं नगर के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रधानाचार्य आर. के बाजपेई एवं योगेश चंद्र तिवारी, दीपक कुमार जैना,मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, विनोद गंगवार,नीरज अग्रवाल, सतीश चंद्र गुप्ता,अमर सिंह खटिक,महेश चंद्र वर्मा, सुधीर गुप्ता,नितेश गुप्ता,अमरदीप दीक्षित,बिश्वमोहिनी पांडे, महेंद्र राजपूत,अशोक वर्मा, देवेन्द्र दुबे आदि शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User