पत्नी के अवैध सम्बन्धों को लेकर पति- पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर नहर में फेंका

Sep 25, 2023 - 20:03
0 111
पत्नी के अवैध सम्बन्धों को लेकर पति- पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर नहर में फेंका

block-350 block-350

एटा । थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, करीब 10 दिन पूर्व ग्राम बारथर से लापता हुए युवक की प्रेम सबंधों के चलते हुई थी हत्या, प्रेमिका ने पति संग मिल दिया था घटना को अंजाम, हत्या कर युवक का शव हजारा नहर में फेंका, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार।

 घटना का विवरण - दिनांक 16.09.2023 को श्रीमती शकुन्तला देवी पत्नी राना निवासी बारथर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर अपने पुत्र रजत के दिनांक 11.09.2023 से लापता होने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी, जिसमें दिनांक 21.09.2023 को वादिया श्रीमती शकुन्तला देवी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र रनवीर तथा प्रेमलता पत्नी पुष्पेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम बारथर थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा वादिया के पुत्र की हत्या करने की नीयत से अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 441/23 धारा 364 भादवि बनाम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक 25.09.2023 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वॉछित चल रहे अभियुक्त पुष्पेन्द्र पुत्र रनवीर तथा पुष्पेन्द्र की पत्नी को आगरा रोड निधौली तिराहे के पास से समय करीब प्रातः 08.35 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में रजत की हत्या कर शव हजारा नहर में फेंक दिए जाने के सम्बन्ध में अभियोग में धारा 302, 201 भादवि की वृद्धि कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 महत्वपूर्ण बिन्दु - 1. प्रारम्भिक छानबीन तथा पूछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आए कि अभियुक्ता प्रेमलता तथा मृतक रजत के मध्य मधुर सम्बन्ध थे। 2. दोनों के मध्य मधुर सम्बन्धों की बात अभियुक्ता के पति पुष्पेन्द्र को पता चल गई थी तथा वह रजत की हत्या करने की योजना बनाने लगा। 3. रजत के पास अभियुक्ता के कुछ आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो थे, जिनके सार्वजनिक होने के डर तथा पति द्वारा मधुर सम्बन्धों का विरोध व नाराजगी करने पर अभियुक्ता द्वारा अपने पति के साथ रजत की हत्या करने में साथ देने से राजी हो गई। 4. दिनांक 11.09.2023 को पति पत्नी दोनों ने रजत को रास्ते से हटाने के लिये पहले रजत को घर बुलाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी उसके बाद मृतक रजत के शव को हजारा नहर में फेंक दिया।

अभियुक्तों का नामपता - 1. पुष्पेन्द्र पुत्र रनवीर निवासी बारथर थाना कोतवाली देहात जिला एटा। 2. अभियुक्त पुष्पेन्द्र की पत्नी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण - 1. शम्भू नाथ सिंह (प्रभारी निरीक्षक ) 2. व0उ0नि0 अजब सिह 3. उ0नि0 संदीप कुमार 4. का0 1220 जितेन्द्र 5. का0 1237 योगेन्द्र कुमार 6. म0का0 162 शिवानी पोसवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User