Farrukhabad News : धूमधाम से निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा

Jan 20, 2026 - 21:58
0 1
Farrukhabad News : धूमधाम से निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा

block-350 block-350

धूमधाम से निकाली गई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा

फर्रुखाबाद। शहर में धूमधाम से एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा निकल गई यात्रा में भारतीय संस्कृति की छटा नजर आयी, यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया| शहर के पांडेश्वर नाथ शिवालय से शुरू हुई एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा रेलवे रोड,चौक, नेहरू रोड, घुमना, लाल सराय, लाल दरवाजा, रोडवेज बस अड्डा होते हुए बद्री विशाल कॉलेज के निकट स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भारत के विभिन्न प्रांतो की वेशभूषा में लोग यात्रा में शामिल हुए, महिलाओं ने भी यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लिया बच्चों का उत्साही देखने लायक था | यात्रा मेंकश्मीर हो या कन्याकुमारी असम हो या गुजरात पूर्व हो या पश्चिम उत्तर हो या दक्षिण सभी जगह के विविधता में एकता के दर्शन नजर आए अयोध्या से आया फरुवाही नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा ।

 यात्रा में विभिन्न स्कूलों के बच्चों नें भी भाग लिया | संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, दिनेश मिश्रा, संजय गर्ग, व्यापारी नेता मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, विनोद अग्निहोत्री, क्रांति पाठक, मटर लाल, आदेश अवस्थी, आदित्य दीक्षित, नारायण दत्त द्विवेदी, सदानंद शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, प्रभात मिश्रा आदि रहे |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User