कथक के घुंघरुओं से गूंजेगा श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद

Jan 18, 2026 - 21:41
0 9
कथक के घुंघरुओं से गूंजेगा श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद

block-350 block-350

कथक के घुंघरुओं से गूंजेगा श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद

-द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट की अनूठी प्रस्तुति: 'महारानी द्रौपदी अंतर्कथा' के माध्यम से दिखेगा धर्मयुद्ध और गीता का सार -अभिनव चतुर्वेदी

नन्हे ने कृष्ण और मधुमिता मानवी ने द्रौपदी के रूप में दी है आवाज

कायमगंज, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। वर्ष 2025 में श्रीमद्भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किए जाने के गौरवशाली क्षणों के बीच द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट ने अपनी स्थापना के 22 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में ट्रस्ट की ओर से एक विशेष नृत्य नाटिका श्रीकृष्ण-द्रौपदी संवाद की प्रस्तुति दी जा रही है। यह प्रस्तुति ट्रस्ट की संस्थापक नीरा मिश्र के गहन शोध पर आधारित है। अध्यक्ष नीरा मिश्रा ने बताया सीपी गेस्ट हाउस में 45 मिनट के इस संक्षिप्त हिंदी संस्करण को कवि अकबर महफूज़ आलम रिज़वी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ शब्दों में पिरोया है। यह नाटिका उन घटनाओं पर प्रकाश डालती है, जो गीता के उपदेश का आधार बनीं। प्रस्तुति के लिए कथक शैली को विशेष रूप से चुना गया है, क्योंकि इस विधा का जन्म ही भागवत की कथाएं सुनाने के लिए हुआ था। इसमें गुरु सदानंद बिस्वास श्रीकृष्ण और सुचिता मजुमदार महारानी द्रौपदी की भूमिका में नृत्य के माध्यम से इतिहास को जीवंत करेंगे। उनके साथ 10 रंगमंच कलाकार जनसाधारण की भूमिका में मंच साझा करेंगे। इस प्री-रिकॉर्डेड प्रस्तुति में स्वर का जादू विख्यात कलाकारों ने बिखेरा है। धारावाहिक हम लोग फेम अभिनव चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण और थिएटर डायरेक्टर मधुमिता मानवी ने द्रौपदी के संवादों को अपनी आवाज दी है।

यह कार्यक्रम न केवल भारतीय सभ्यता और इतिहास के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास है, बल्कि कला के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का एक अनूठा माध्यम भी है। इस मौके पर डॉ मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, ब्लॉक प्रमुख अरुण दुबे, अनुराधा दुबे, देवेंद्र दुबे नगर अध्यक्ष,हिमांशु खटीक, योगेश चंद तिवारी, आर के बाजपेई, सिल्की मिश्रा, खुशबू मिश्रा,आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User